सराईकेला, जुलाई 16 -- Saraikela News: खरसावां। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 (अर्जुना कप) के तहत बुधवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले गए दोनों मुकाबलों में सेरेंगदा एफसी और कृष इलेवन जोजोडीह ने शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में रौशन हांसदा की हैट्रिक की बदौलत कृष इलेवन जोजोडीह ने एंजेल एफसी सरगीडीह को 5-0 से करारी शिकस्त दी। पहले मुकाबले में सेरेंगदा एफसी ने बीएमसी धोलूडीह एफसी को 4-2 से हराया। मैच के आठवें मिनट में धोलूडीह के स्ट्राइकर सुशील सरदार ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, 32वें मिनट में सेरेंगदा के बाली तियू ने बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद 36वें मिनट में छोटे लाल भूमिज और 45वें मिनट में बाली तियू ने अपना दूसरा गोल कर सेरेंगदा को 3-1 की मजबूत बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ के 46वें मिनट में ...