सराईकेला, जुलाई 14 -- Saraikela News: सरायकेला। डीसी नीतीश कुमार सिंह ने सोमवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक बुलाई। केंद्र और राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन की योजनावार समीक्षा की गई। बैठक में योजनाओं की अद्यतन प्रगति और कार्य निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया गया। समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं की प्रगति धीमी पाई गई, डीसी ने उन पर कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित संवेदकों से काम में देरी के कारणों की जानकारी ली गई। और शेष कार्यों को पूरा करने के लिए समय-सीमा तय करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन राज्य और केंद्र की प्राथमिकता है। इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यपालक अभियंता को सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश : यह भी पढ़ें- जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा,...