सराईकेला, सितम्बर 9 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के राजबांध मोहल्ला में पिछले कई दिनों से जलमीनार खराब पड़ी है। इस वजह से स्थानीय निवासियों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट है। जरूरत के समय लोगों को पानी के लिए पूरी तरह से चापाकल पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे पानी लेने के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। इस पेयजल समस्या की सूचना मिलने पर भाजपा नेता सुमित चौधरी ने मंगलवार को राजबांध मोहल्ला का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। बताया कि जलमीनार खराब होने के कारण उन्हें दैनिक कार्यों और पीने के पानी के लिए दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। चौधरी ने अधिकारियों से भी मांग की कि जनता की बुनियादी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर की जाए। मौके...