Saraikela News: जर्जर घर में रहने को मजबूर दो बुजुर्ग महिलाएं
सराईकेला, जुलाई 30 -- Saraikela News: खरसावां। कुचाई प्रखंड अंतर्गत मरांगहातु पंचायत के भुरकुंडा गांव स्थित इचाडीह टोला में गरीब परिवार आज भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित है। परिवार की दो बुजुर्ग महिलाएं बिंदि सोय और गुरवारी सोय भतीजे सचिन सोय के साथ जर्जर कच्चे मकान में रहने को विवश हैं। उनके अनुसार उन्हें फिलहाल राशन योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना या आबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। उनका कच्चा मकान पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिससे विशेषकर बरसात के दिनों में रहने में परेशानी होती है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। परिजनों का यह भी कहना है कि दोनों बुजुर्ग महिलाओं को अभी तक मंईयां सम्मान योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल सका है। यह भी पढ़ें- Gridih News: महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.