सराईकेला, सितम्बर 4 -- Saraikela News: सरायकेला। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सीनी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भैया-बहनों के लिए रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, माता राधा और अन्य धार्मिक पात्रों का मनमोहक रूप धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों, मोर मुकुट और आकर्षक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बच्चों के उत्साह और उनकी बेहतरीन प्रतिभा की जमकर सराहना की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विद्यालय में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव साथ ही, उन्हें भारतीय सं...