सराईकेला, अगस्त 21 -- Saraikela News: सरायकेला,संवाददाता। समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी मामलों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर, नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: जन समाधान दिवस में फरियाद, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देशस्थानीय निवासियों की समस्याएं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-1 के स्थानीय निवासियों ने नाली, पानी, स्ट्रीट लाइट एवं सड़क जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाएं ...