सराईकेला, अगस्त 12 -- Saraikela News: सरायकेला। समाहरणालय में मंगलवार को डीसी नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के प्रखंडों, अंचलों एवं नगर निगम क्षेत्रों से आए नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

सामुदायिक समस्याएं डीसी ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का मामला प्रमुखता से छाया रहा। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम, आदित्यपुर में कार्यरत एजेंसी की ओर से कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही, आदित्यपुर में कचरा डंपिंग के लिए भूमि चिह्नित करने से संब...