Saraikela News: छात्रों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में किया शानदार प्रदर्शन
सराईकेला, जुलाई 8 -- Saraikela News: सरायकेला। सीनी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के मेधावी छात्रों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 11 छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर शीर्ष तीन स्थानों में जगह बनाई है। सभी विजेता 11 टॉपर छात्रों को बुधवार को विद्यालय की वंदना सभा में प्रधानाचार्य रणजीत कुमार ठाकुर ने सम्मानित किया। पुरस्कार स्वरूप हिंदुस्तान ओलंपियाड की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 3100 रुपया, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2100 रुपया, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1100 रुपया का चेक प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड विजेताओं को मिले चेक, खिले चेहरे पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.