Saraikela News: छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद सारंगी के निधन से खरसावां में शोक की लहर
सराईकेला, अगस्त 30 -- Saraikela News: खरसावां। राजकीय 2 उच्च विद्यालय खरसावां के पूर्व प्राचार्य, सेवानिवृत्त शिक्षक, खरसावां शैली के प्रख्यात छऊ गुरु एवं महावीर संघ ओड़िया नाटक के निर्देशक रहे कामाख्या प्रसाद सारंगी के निधन से खरसावां में शोक की लहर फैल गई। 86 वर्ष की आयु में उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत के साथ-साथ छऊ कला, साहित्य, नाट्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में दुःख व्याप्त है।
कामाक्य प्रसाद सारंगी का योगदान खरसावां के कुम्हारसाही निवासी कामाख्या प्रसाद सारंगी ने जीवन का लंबा समय शिक्षा और कला संस्कृति की सेवा में समर्पित किया। शिक्षक एवं प्राचार्य के रूप में उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, छऊ गुरु के रूप में उन्होंने अनेक कलाकारों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें पारंपरिक छऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.