सराईकेला, अगस्त 2 -- Saraikela News: खरसावां। चलाए जा रहे ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत खरसावां पुलिस ने चार गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। जिले में प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत सीईआईआर पोर्टल की मदद से खरसावां थाना क्षेत्र के चार गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। मोबाइल धारकों का सत्यापन करने के बाद सभी मोबाइल सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिए गए। खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलते ही तकनीकी टीम की सहायता से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस कर दिए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होन...