Saraikela News: चांडिल में होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच, एक को नाटिस
सराईकेला, अक्टूबर 2 -- Saraikela News: खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। तंबाकू नियंत्रण अभियान के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी चांडिल अनुमंडल द्वारा क्षेत्र के होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों को कड़ी फटकार लगाई गई और ऑन द स्पॉट नोटिस थमाया गया। जांच के दौरान एक प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठान में भारी कमियां पाई गईं। दुकान के अंदर स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन की स्थिति बेहद खराब थी। इसके अलावा, होटल/प्रतिष्ठान में भोजन बनाने और परोसने वाले कर्मियों का अनिवार्य मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी मौके पर उपलब्ध नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत व्यावसायिक प्रतिष्ठानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.