Saraikela News: गणेश पूजा पर झूमर कार्यक्रम का आयोजन
सराईकेला, सितम्बर 16 -- Saraikela News: खरसावां। प्रखंड अंतर्गत छोटाबाम्बो गांव में गणेश पूजा के अवसर पर लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। छोटाबाम्बा गांव में आयोजित सांस्कृतिक झूमर कार्यक्रम में बंगाल की प्रसिद्ध झूमर गायिका शकुंतला महतो और गायक बोनमाली महतो ने प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक झूमर गीत प्रस्तुत किए। जिसका ग्रामीणों ने जमकर आनंद लिया। झूमर की मधुर धुन और लोक संगीत की लय पर कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण देर रात तक थिरकते रहे। कलाकारों की हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंजता रहा। गणेश पूजा के धार्मिक उत्साह के बीच आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने ग्रामीणों को मनोरंजन के साथ अपनी लोक परंपरा से भी जोड़े रखा। यह भी पढ़ें- Katihar News: गणपति भक्ति में रंगा य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.