सराईकेला, अगस्त 14 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग पर नामीबेड़ा गांव के पास आयरन लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद आयरन लदा ट्रक सड़क किनारे खेत में जा गिरा। मिली जानकारी के अनुसार आयरन लदा ट्रक संख्या जेएच 05 डीके 7637 सरायकेला की ओर जा रहा था। इसी दौरान नामीबेड़ा गांव के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। देखते ही ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक पर लदा आयरन खेत में जा गिरा।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आने से बड़ी घटना टल गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर जगह-जगह गड्डे बन गए हैं। उक्त गड्डे में पानी भर गया। चालक को गाड़ी चलाते समय क...