सराईकेला, अक्टूबर 19 -- Saraikela News: खरसावां। खूंटपानी प्रखंड के पांड्रासाली रेलवे स्टेशन के समीप रूंगटा कंपनी की ओर से संचालित साइडिंग और खनिज भंडारण गतिविधियों को बंद कराने की मांग उठी है। भूमि बचाओ संघर्ष समिति, खूंटपानी ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई को मांग पत्र सौंपकर परियोजना को तत्काल बंद कराने, संबंधित रैयती एवं सामुदायिक भूमि को खाली कराने तथा मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। समिति ने आरोप लगाया है कि साइडिंग से निकलने वाले धूल-कण और बारिश के दौरान बहकर आने वाले दूषित पानी से आसपास के गांवों की कृषि भूमि, फसल, तालाब और पारंपरिक जलस्रोत प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: डिबुलगंज अस्पताल बने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल इससे ग्रामीणों की आजीविका, पशुपालन और स्वास्थ्य पर भी खतरा उत्पन्न ...