सराईकेला, अक्टूबर 18 -- खराब सड़क और धूल के विरोध में ग्रामीणों का जाम Saraikela News: सरायकेला। खराब सड़क और भारी वाहनों की आवाजाही से उड़ती धूल के विरोध में सरायकेला थाना क्षेत्र के शासन गांव के ग्रामीणों ने सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार दोपहर 3 बजे शुरू हुआ जाम रविवार सुबह तक जारी रहा। करीब 20 घंटे से सड़क पर आवागमन बाधित होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क से दिन-रात भारी वाहनों के गुजरने के कारण लगातार धूल उड़ती है। इससे घरों की छतों और कमरों में धूल जम रही है। ग्रामीणों ने दावा किया कि धूल के कारण गांव के बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं तथा सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जाम शुरू होने के बाद भी प्रशासन का क...