Saraikela News: खरसावां-रडगांव जर्जर सड़क की होगी मरम्मत, विधायक ने विस में उठाया था मुद्दा
सराईकेला, सितम्बर 2 -- Saraikela News: खरसावां। रांची से खरसावां लौटने के दौरान खरसावां-रडगांव मुख्य सड़क पर रायजमा पुलिस पिकेट के सामने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने गंभीरता दिखाई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण छोटी बड़ी गाड़ियों के आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि रायजमा पुलिस पिकेट के सामने सड़क की स्थिति खराब हो चुकी है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिया कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर आवागमन को सुचारु बनाया जाए। यह भी पढ़ें- Saraikela News: खरसावां के राजाबासा से बोरडा तक 17 किमी सड़क हुई जर्जर गागराई ने कहा कि सड़क समस्या को लेकर उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.