Saraikela News: खरसावां में 90 लाख से बनेंगे पांच अतिरिक्त क्लासरूम, 20 लाख से नाली
सराईकेला, नवम्बर 3 -- Saraikela News: खरसावां विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सोमवार को दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सोमवार को राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां में पांच अतिरिक्त क्लासरूम वाले विद्यालय भवन तथा खरसावां टाउन पथ के प्रथम किलोमीटर के दाएं हिस्से में 250 मीटर नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। अतिरिक्त क्लास रूम पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरी योजना के तहत 20 लाख के लागत से खरसावां टाउन पथ के प्रथम किलोमीटर के दाएं हिस्से में 250 मीटर लंबी नाली का निर्माण कराया जाएगा।शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक दशरथ गागराई, सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुम्हार, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, मुखिया सुनिता तापे, स्कूल की प्राचार्य मंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.