Saraikela News: खरसावां में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नेत्र उत्सव संपन्न
सराईकेला, जुलाई 16 -- Saraikela News: खरसावां। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बुधवार को खरसावां के जगन्नाथ मंदिर में प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा एवं सुदर्शन का नेत्र उत्सव संपन्न हुआ। इस वर्ष नेत्र उत्सव में पारंपरिक विधि विधान के तहत प्रभु के नव यौवन रूप के दर्शन की रस्म अदायगी की गई। प्रभु जगन्नाथ की जय घोष, शंख ध्वनि एवं पारंपरिक ध्वनि (हुलहुली) के बीच चतुर्थ मूर्ति के अलौकिक नवजीवन रूप के दर्शन हुए। पूजा के साथ-साथ हवन किया गया। चतुर्थ मूर्ति पर मिष्ठान एवं अन्य भोग चढ़ाया गया। वहीं मंदिर में 14 दिनों तक अणसर गृह में विश्राम के बाद रविवार को भगवान जागृत हुए। इस अवसर पर जगन्नाथ मंदिरों में नेत्र उत्सव का आयोजन किया गया। नेत्र उत्सव पर आरजू-विनती कर भगवान को शयन से उठाया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, मधु और पवित्र जल से भगवान को अभिषेक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.