सराईकेला, जुलाई 17 -- Saraikela News: खरसावां,संवाददाता। खरसावां में छैरा पैरा पुरातन परंपराओं के बीच महाप्रभु जगन्नाथ संग बहन सुभद्रा, भाई बलराम की सवारी खरसावां के जगन्नाथ मंदिर से मौसीबाड़ी स्थित गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना हुई। प्रभु जगन्नाथ की सारथी की भूमिका झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, डॉ. मीरा मुंडा, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने निभाई। प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा को आकर्षक बनाने के लिए ओड़िशा के कलाकारों ने घंटा बाजा की पारंपरिक धुन व देवदासी वेषभूषा के बीच निकाली। जय जगन्नाथ के उद्घोष एवं छैरा पैरा परंपराओं के तहत प्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, बड़े भाई बलराम की प्रतिमा को पूजनोपरांत रथ की परिक्रमा कर एक-एक कर रथ पर विराजमान किया गया。 यह भी पढ़ें- Saraikela News: खरसावां में ...