Saraikela News: खरसावां में पारंपरिक ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित
सराईकेला, नवम्बर 23 -- Saraikela News: खरसावां। झारखंड की समृद्ध आदिवासी-मूलवासी संस्कृति, पारंपरिक ग्राम व्यवस्था और स्वशासन की ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से रविवार को खरसावां प्रखंड सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार आयोजित इस समारोह में पारंपरिक ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सभा के प्रधानों को पौधा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान मांझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था, इतिहास, संस्कृति और विरासत के संरक्षण पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.