सराईकेला, सितम्बर 3 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां के कुम्हारसाई स्थित हनुमान मंदिर परिसर में जिला उत्कल सम्मेलन कमेटी के सलाहकार एवं शिक्षक कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के निधन पर उत्कल सम्मेलन शिक्षक एवं आदर्श सेवा संघ की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। जिला उत्कल सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष सुमंतचंद्र मोहंती की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद षाड़ंगी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मोहंती ने कहा कि कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी का निधन ओड़िया समाज के साथ-साथ जिले की कला, संस्कृति, शिक्षा और साहित्य के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय षाड़ंगी ने अपने जीवन में समाज और संस्कृति के संरक्षण ए...