Saraikela News: खरसावां फुटबॉल अकादमी के लिए 12 को महिला खिलाड़ियों का चयन ट्रायल
सराईकेला, जुलाई 10 -- Saraikela News: खरसावां। महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के चयन के लिए रविवार को सुबह 09 बजे अर्जुना स्टेडियम खरसावां में शिविर आयोजित किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में जिले की इच्छुक महिला खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। अकादमी के सचिव पिनाकी रंजन ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को फुटबॉल अकादमी के माध्यम से प्रशिक्षण के साथ-साथ जिला फुटबॉल लीग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अकादमी का उद्देश्य महिला फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। चयनित खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। अकादमी ने जिले की सभी इच्छुक एवं प्रतिभावान महिला फुटबॉल खिलाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.