सराईकेला, सितम्बर 2 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत राजाबासा चौक से बोरडा तक करीब 17 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और जल जमाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। राजाबासा चौक से खरसावां, पारलवादी, छोटाचाकड़ी, हिंदुसाई, खुदीपीढ़ और पदमपुर होते हुए बोरडा तक जाने वाली यह सड़क आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर है। लेकिन अब तक इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से कई जगह सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालको...