Saraikela News: खरसावां के मां पाउड़ी शक्ति पीठ पर नुआखाई वार्षिक जंताल पूजा आज
सराईकेला, सितम्बर 15 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां के कुम्हारसाही स्थित मां पाउड़ी शक्ति पीठ में बुधवार को पारंपरिक नुआखाई वार्षिक जंताल पूजा का आयोजन होगा। सरकारी स्तर पर पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। नुआखाई जंताल पूजा स्थानीय परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है। देउरी सुकरा नायक ने बताया कि मां पाउड़ी शक्ति पीठ में आयोजित होने वाली इस वार्षिक पूजा में पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान का विशेष रूप से पालन किया जाएगा। पूजा के दौरान मां पाउड़ी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की जाएगी। साथ ही किसानों और ग्रामीणों के लिए अच्छी फसल की प्रार्थना की जाएगी। नुआखाई जंताल पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष आस्था है। मान्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.