Saraikela News: खरसावां के प्लस टू हाईस्कूल में पीटीएम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
सराईकेला, जुलाई 4 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल दिया गया। बैठक में अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में घर पर सहयोग करने, नियमित स्वाध्याय की आदत विकसित कराने तथा विद्यालय से निरंतर जुड़े रहने की अपील की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं, यूनिफॉर्म, ई-कल्याण छात्रवृत्ति, अपार आईडी समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। स्वच्छता, स्कूल स्कोर कार्ड, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति तथा विद्यालय परिसर के आसपास नशापान एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अभिभावकों ने विश्वास जताया कि सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.