Saraikela News: खरसावां के पदमपुर काली मंदिर में 'माटी पोका' अनुष्ठान संपन्न, 8 से शुरू होगा काली पूजा मेला
सराईकेला, अक्टूबर 27 -- Saraikela News: खरसावां के पदमपुर स्थित काली मंदिर में शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पारंपरिक 'माटी पोका' अनुष्ठान संपन्न हुआ। अनुष्ठान के साथ ही आगामी काली पूजा और मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। पूजा समिति के अनुसार मंगलवार से कलश स्थापना सहित अन्य तैयारियां प्रारंभ की जाएंगी। पदमपुर काली मंदिर में आयोजित अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न इस अनुष्ठान को आगामी काली पूजा की तैयारियों की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी बिमला सारंगी और अश्वनी आचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.