Saraikela News: खरसावां-कुचाई में भक्तिभाव से हुई सर्पों की देवी मनसा की अराधना
सराईकेला, अक्टूबर 23 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां-कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवो में सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई। खरसावां प्रखंड के बुरूडीह एवं कुचाई गांव में श्री श्री मनसा पूजा समिति के द्वारा धूमधाम के साथ सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा अर्चना की गई। ग्रामीणों ने विधिपूर्वक माता मनसा की पूजा अर्चना करते हुए परिवार के सुख, शान्ति व समृद्धि की मंगल कामना की। पुजारी ने मां मनसा की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। गांव में मां मनसा की पूजा होने से गांव का माहौल श्रद्धा भक्ति में डूबा रहा। पूजा को लेकर शंकुवा नदी से मां मनसा की बारी ढोल बाजे गाजे के साथ लाया गया। इसके बाद मां मनसा की पूजा हुई। भक्तो ने बताया कि सच्चे हृदय से मां मनसा की पूजा अर्चना से सांप बिच्छुओं के खतरे से सुरक्षा मिलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.