सराईकेला, जुलाई 30 -- Saraikela News: सरायकेला। खरकई नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के बाद सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल का बड़ा संकट उत्पन्न हो गया। नदी का पानी अत्यधिक मटमैला होने के बावजूद पीएचईडी उसी पानी को लिफ्ट कर सीधे सप्लाई कर रहा है। इसके कारण नगर पंचायत के लगभग 2000 घरों में गंदे और मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में बीमारी फैलने का डर सता रहा है। सप्लाई में आ रहे गंदे पानी के कारण प्रभावित इलाकों के ज्यादातर उपभोक्ता बाजार से पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। आम जनता पर अचानक आर्थिक बोझ बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि फिल्टर किए बिना ही पानी सीधे घरों तक भेजा जा रहा है जो बिल्कुल भी इस्तेमाल के लायक नहीं है। इस संकट का सबसे बुरा असर क्षेत्र की गरीब और मजदूर आबादी पर पड़ा है। आर्थिक तंग...