Saraikela News: खबर का असर : ग्रामीणों के आंदोलन के बाद सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू
सराईकेला, अगस्त 19 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति और सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर ग्रामीणों की परेशानी की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। खबर का असर दिखने लगा है, और सड़क पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। सारंगपोसी गांव के ग्राम प्रधान भक्तू मार्डी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति के विरोध में भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन एवं संबंधित विभाग की ओर से सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कराया गया। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.