सराईकेला, सितम्बर 17 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां थाना क्षेत्र के संतारी गांव में बुधवार सुबह घर के आंगन में खटिया पर आराम कर रहे एक व्यक्ति पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में बागुन रघु (47), पिता बगल रघु के माथे पर गंभीर चोट आई है। आसपास के ग्रामीणों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बागुन रघु बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे घर के आंगन में खटिया पर आराम कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही 36 वर्षीय बबलू सिरका कथित रूप से टांगी लेकर वहां पहुंचा और अचानक बागुन रघु के सिर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह बागुन को बचाया।

ह...