सराईकेला, सितम्बर 2 -- Saraikela News: सरायकेला। कोल्हान क्षेत्र में बारिश रुकने के साथ ही खरकई नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार शाम 4 बजे तक खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 0.76 मीटर ऊपर बह रहा था। जलस्तर कम होने से जिला प्रशासन के साथ-साथ निचले और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है। हालांकि, बुधवार को दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए और मौसम बारिश जैसा ही बना रहा, लेकिन नई बारिश न होने से नदी का पानी तेजी से उतरा है। नदी में पानी के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए गम्हारिया स्थित गांजिया बैराज के 15 गेट खोल दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- कोल्हान में बारिश थमने से खरकई का जलस्तर घटा बैराज के गेट खुलने से पानी का निकास तेजी से हो रहा है, जिससे क्षेत्र में जल भराव और बाढ़ का दबाव धीरे-धीरे कम हो ...