Saraikela News: केयू तीरंदाजी: टाटा कॉलेज चाईबासा बना ओवरऑल चैंपियन, पीजी विभाग को मिला दूसरा स्थान
सराईकेला, नवम्बर 5 -- Saraikela News: सरायकेला । कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार को दुगनी स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में गरिमापूर्ण समापन हो गया। काशी साहू महाविद्यालय, सरायकेला द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में चाईबासा के टाटा कॉलेज ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत ओवरऑल चैंपियन (प्रथम विजेता) का खिताब अपने नाम किया। वहीं, पीजी डिपार्टमेंट, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के कुल 12 महाविद्यालयों के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया था। टाटा कॉलेज, चाईबासा: कुल 25 मेडल (8 गोल्ड, 11 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज) जीतकर पहले स्थान पर रहा। पीजी विभाग, चाईबासा: कुल 12 मेडल (5 गोल्ड, 5 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज) के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- Saraikela News: कोल्हान वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.