सराईकेला, अक्टूबर 9 -- Saraikela News: कुचाई प्रखंड क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से कुचाई केरम टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर 2026 को कुचाई गांव में होगा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। खेल सुबह 9 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 2,100 निर्धारित किया गया है। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 13,000, द्वितीय 9,000, तृतीय 5,000 और चतुर्थ पुरस्कार 3,500 निर्धारित है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता को और रोमांचक बनाने के लिए हिट फिनिश करने वाले खिलाड़ी को आयोजक समिति की ओर से तत्काल 3,000 का इनाम दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: प्रमंडल स्तरीय व...