सराईकेला, सितम्बर 21 -- Saraikela News: खरसावां, संवाददाता। कुचाई की तिलोपदा पंचायत की लेपसो गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 48 टीमों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: करमा अमरपुर में स्वर्गीय जगदेव महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन प्रतियोगिता का परिणाम दीवाना क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान दीवाना क्लब लेपसो को 1-0 से पराजित कर जयराम एफसी चौंपियन बनी। विजेता टीम को 70 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता दीवाना क्लब लेपसो को 50 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर रही केपीएस की टीम को 35 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली। चौथे से छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 15-15 हजार रुपये नकद पुरस्कार...