सराईकेला, अगस्त 19 -- Saraikela News: खरसावां। कुचाई प्रखंड के छोटाअरूवां गांव से पिछले पांच दिनों से लापता युवक कार्तिक सरदार (32) का शव मंगलवार को खरसावां के रामगढ़ स्थित सोना नदी पुलिया के पास से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छोटाअरूवां निवासी स्व.गोबरा सरदार के पुत्र कार्तिक सरदार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, कार्तिक सरदार पिछले पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इधर, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खरसावां-कुचाई क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सोना नदी का जलस्तर बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पारू : बाया नदी में डूबे युवक का शव बरामद मंगलवार सुबह खरसावां के दुनियाबाड़ी के कुछ ग्रामीणों ने नदी में नहाने के दौरान पानी म...