Saraikela News: किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर मिला उड़द बीज
सराईकेला, जुलाई 31 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत हरिभंजा पंचायत के सांसद आदर्श ग्राम खेजूरदा में किसानों को खरीफ खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज दिया गया। इस दौरान पंचायत के 70 किसानों के बीच उड़द बीज का वितरण मुखिया सिद्धेश्वर जोको के हाथों कराया गया। हरिभंजा पंचायत के मुखिया जोको ने किसानों से सरकार की ओर से संचालित कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी। किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों को समय पर बुवाई करने एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दी। बीज वितरण के दौरान किसानों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि शत-प्रतिशत अनुदान पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से खेती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.