सराईकेला, अगस्त 20 -- Saraikela News: राजनगर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शंकर सामाड के जुड़वां पुत्र प्रवीण सामाड एवं नवीन सामाड के 10वें जन्मदिन और तीसरे पुत्र ध्रुव सामाड के चौथे जन्म दिन के अवसर पर गुरुवार को राजनगर प्रखंड के कालाझरना गांव में सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर शंकर सामाड ने कहा कि उनके जुड़वां बेटों के जन्मदिन के अवसर पर पिछले 10 वर्षों से जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का कर रहे हैं। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि बच्चों का जन्मदिन केवल उत्सव और खर्च तक सीमित न रहे, बल्कि इस दिन समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने आने वाले दिनों में...