सराईकेला, नवम्बर 24 -- Saraikela News: सरायकेला । कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरायकेला क्षेत्र में ओडिशा की समृद्ध लोक-संस्कृति, आस्था और प्राचीन समुद्री गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में पारंपरिक 'बोइतो बंदाणो' (नौका वंदना) उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ओडिया समाज के लिए विशेष महत्व रखने वाले इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।ओडिशा (प्राचीन कलिंग) के गौरवशाली समुद्री इतिहास की याद में हर साल कार्तिक पूर्णिमा को 'बोइतो बंदाणो' मनाया जाता है। सदियों पहले कार्तिक माह के दौरान कलिंग के साहसी नाविक (साधब) व्यापार के लिए विशाल नौकाओं (बोइतो) पर सवार होकर जावा, सुमात्रा, बाली और श्रीलंका जैसे द्वीपों की यात्रा पर निकलते थे। यात्रा की सफलता और नाविकों की सुरक्षित वापसी के ...