सराईकेला, नवम्बर 18 -- Saraikela News: सरायकेला । कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगामी 24 नवंबर की सुबह शहर की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति की ओर से इस विशेष दिन पर खरकई नदी में एक 7 फीट का भव्य और कलात्मक नाव (बोइत) प्रवाहित किया जाएगा। यह आयोजन प्राचीन उत्कल (ओडिशा) की गौरवशाली समुद्री व्यापार परंपरा ''बोइत बंदाण'' की स्मृति में किया जा रहा है। प्राचीन काल में कार्तिक पूर्णिमा के दिन ओडिशा के व्यापारी (साधब) व्यापार के लिए विशाल नावों (बोइत) पर सवार होकर जावा, सुमात्रा और बाली जैसे दूरस्थ द्वीपों की यात्रा पर निकलते थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: तीन दिवसीय कार्तिक पूजा एवं मेला को लेकर तैयारी पूरी उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना के लिए परिवार की महिलाएं पारंपरिक रूप से ...