Saraikela News: करंट लगने से मजदूर डॉक्टर नायक की मौत
सराईकेला, सितम्बर 8 -- Saraikela News: सरायकेला। खरसावां थाना क्षेत्र के शिमला पंचायत अंतर्गत पोडाडीह गांव में धूम कुड़िया भवन के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को करंट लगने से 25 वर्षीय मजदूर डॉक्टर नायक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब निर्माण कार्य के दौरान वह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर घटनास्थल पर गिर पड़ा।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मजदूर को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।मजदूर की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने निर्माण स्थल के ऊपर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.