Saraikela News: एसपी ने राजनगर थाना का किया औचक निरीक्षण
सराईकेला, जुलाई 8 -- Saraikela News: सरायकेला। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बुधवार को राजनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की कार्य प्रणाली, क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के उपायों की विस्तृत समीक्षा की। एसपी ने थाना परिसर में अभिलेखों की जांच करते हुए मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाने के औचक निरीक्षण के तुरंत बाद एसपी मनोज स्वर्गियारी सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे के घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने दुर्घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मातहत अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पुख्ता करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.