सराईकेला, जुलाई 27 -- Saraikela News: सरायकेला। डीडीसी रीना हांसदा ने जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। यह भी पढ़ें- न्यायालयी मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश निर्माण कार्यों की समीक्षा जिला परिषद, डीएमएफटी एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, भवन निर्माण, सड़क और अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित निर्माण एवं विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विकास योजनाओं की धीमी गति और गुणवत्ता को लेकर कड़ा रुख अपनाया। डीडीसी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को सख्त निर्देश दिया है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्य स्वीकृत प्राक्कलन, तकनीकी मानकों और निविदा की शर्तों के अनुरूप ही पूरे होने चाहिए। डीडीसी ने अधिकारियों...