सराईकेला, नवम्बर 4 -- Saraikela News: सरायकेला । ओसीएल आयरन एंड स्टील लिमिटेड ( पूर्व में नीलांचल कंपनी) द्वारा विस्थापितों और स्थानीय रैयतों की अनदेखी के खिलाफ बुधवार को आंदोलन उग्र हो गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता प्रेम मार्डी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और विस्थापित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी ने जिला प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को कड़ा रुख अपनाते हुए एक हफ्ते की समय सीमा दी है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर विस्थापितों की जायज मांगों पर उचित और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो सैकड़ों प्रभावित ग्रामीण कंपनी गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।...