सराईकेला, अक्टूबर 7 -- Saraikela News: दुर्गा पूजा के त्योहार के बीच सरायकेला नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था ठप होने का संकट मंगलवार सुबह करीब डेढ़ घंटे में टल गया। तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज करीब 40 सफाई कर्मियों ने सुबह 6:30 बजे काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी थी। हालांकि, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि के ठोस आश्वासन के बाद कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली और दोबारा काम पर जुट गए। हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों का कहना था कि महाअष्टमी और महानवमी जैसे बड़े त्योहार के मौके पर भी उनके तीन महीने के लंबित मानदेय के भुगतान की कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी। गंभीर आर्थिक परेशानी से जूझ रहे कर्मियों के लिए त्योहार के समय परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में काम बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की स...