सराईकेला, अक्टूबर 4 -- Saraikela News: सरायकेला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सरायकेला की ओर से रविवार को सरायकेला सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला संघ चालक सत्यनारायण अग्रवाल, नगर संघ चालक संजय चौधरी, नगर सेवा प्रमुख पुलक सतपति एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के जिला संयोजक गौर गोविंद साहा ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। दोपहर 12 बजे तक 32 लोगो ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया था । शिविर में संघ के स्वयंसेवकों सहित स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर आयोजकों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इस तरह के शिविरों के आय...