Saraikela News: आयुर्वेद दर्शन एवं नशा मुक्ति शिविर का हुआ भव्य समापन
सराईकेला, जुलाई 15 -- Saraikela News: सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला, सरायकेला में आयोजित 15 दिवसीय योग, आयुर्वेद दर्शन एवं नशा मुक्ति शिविर का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। पिछले पंद्रह दिनों तक प्रतिदिन आयोजित इस शिविर में व्यापारी, युवा एवं नगरवासी शामिल होकर योग, प्राणायाम, आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली का प्रशिक्षण प्राप्त करते रहे। समापन समारोह में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शिविर के मुख्य योग प्रशिक्षक किशोर मिश्रा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष सह चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.