सराईकेला, अगस्त 14 -- Saraikela News: खरसावां। आदिवासी हो महासभा, पोड़ाहाट (चक्रधरपुर) अनुमंडल समिति ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई से चाईबासा मुख्य मार्ग पर बोड़दा पुल के आगे खरसावां चौक में पत्थर गाड़ने एवं लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में समिति की ओर से गुरुवार विधायक को आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में उल्लेख है कि आदिवासी हो महासभा, अनुमंडल समिति, प्रखंड समिति, आदिवासी मित्रमंडल, मानकी मुंडा संघ अंचल समिति एवं चक्रधरपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। इसके तहत चाईबासा मुख्य मार्ग पर बोड़दा पुल के आगे खरसावां चौक में पत्थर गाड़ने और लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। समिति ने विधायक दशरथ गागराई से इस कार्य के लिए अविलंब स्वीकृति प्रदान कर निर्माण ...