सराईकेला, जुलाई 16 -- Saraikela News: सरायकेला। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। इसी कड़ी में सीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अभय द्विवेदी ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने आदिम जनजाति (सबर एवं पहाड़िया) बहुल ग्राम सामानपुर, बुरुडीह एवं बड़ेदा का सघन भ्रमण किया। मतदान केंद्रों पर चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने गणना प्रपत्र भरने, घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन और डिजिटाइजेशन कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने काम की गति और शुद्धता पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर सीओ अभय द्विवेदी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी पात्र और योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत शामिल कि...