सराईकेला, जुलाई 8 -- Saraikela News: खरसावां। आस्था और विश्वास का प्रतीक मां आकर्षिणी शक्तिपीठ के सौंदर्यीकरण करने के लिए, मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकु ने राज्य के पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर मांगें रखी थी। प्रयास आखिरकार रंग लाया है। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आकर्षिणी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़, 18 हजार, छह सौ सैंतीस रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इस संबंध में विभागीय सचिव मुकेश कुमार ने बीते 6 जुलाई, 2026 को स्वीकृति आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार यह राशि राज्य योजना बजट 2026-27 के तहत पर्यटन विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का क्रियान्वयन डीसी की देखरेख में किया जाएगा। तकनीकी कार्य विद्युत कार्य प्रमंडल, जमशेदपुर की ओर से स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी म...