सराईकेला, अक्टूबर 9 -- Saraikela News: जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्त दो आश्रित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों में खरसावां प्रखंड के सी सोम मार्डी व नील मोहन तांती शामिल हैं । नियुक्ति आदेश में निर्धारित शर्तों के अनुसार, नवनियुक्त अभ्यर्थियों को पत्र प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर कार्यालय में योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही योगदान के समय निर्धारित स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र सहित सभी आवश्यक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। बीते 30 सितंबर, 2026 को आयोजित जिला स्तरीय चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक में मृत चौकीदारों के आश्रितों को सेवा में लेने का निर्णय लिया गया था। प्रशासन ने निर्धारित चयन प्रक्रिया...